पुणे में भीषण सड़क हादसा, दो जुड़वां बहनों की मौत, माता -पिता जख्मी

यह हादसा पुणे के विश्रांतिवाड़ी चौक पर हुई। यह जानकारी पुलिस की तरफ से दी गई है।

0

महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ पुणे में एक भीषण सड़क हादसे में तीन वर्ष की दो जुड़वां बहनों की मौत हो गयी। सोमवार शाम को उनके दोपहिया वाहन पर एक पेट्रोल टैंकर चढ़ गया। हादसे में जहां दोनों बच्चियों की मौत हो गई वहीं उनके माता-पिता घायल हो गए हैं। यह हादसा पुणे के विश्रांतिवाड़ी चौक पर हुई। यह जानकारी पुलिस की तरफ से दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 40 साल के सतीश कुमार झा अपनी तीन साल की जुड़वां बेटियों और पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे। रेडलाइट होते ही वह विश्रांतिवाड़ी चौक पर रुक गए। जैसे ही ग्रीन लाइट हुई तो पीछे से आ रहा पेट्रोल टैंकर उनकी मोटरसाइकल से टकरा गया।

पेट्रोल टैंकर की टक्कर के बाद उनकी दोनों बेटियां जमीन पर गिर गईं और उनकी मौत हो गई। जब कि उनके माता-पिता इस दुर्घटना में घायल हो गए। यह पूरा हादसा पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

इस हादसे में बच्चियों की मां गंभीर रूप से घायल हुई है, उसका इलाज ससून अस्पताल में चल रहा है। जब कि पिता को मामूली चोट आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पेट्रोल टंकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि चौक पर ग्रीन सिग्नल होते ही जैसे ही गाड़ियां आगे बढ़ीं तो पीछे से आ रहे पेट्रोल टैंकर ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी। ट्रक ड्राइवर को भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत अरेस्ट कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here