कौशाम्बी: 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़

आरोपी के पैर में लगी गोली

0

Kaushambi: कोखराज थाना इलाके में एक युवक ने 8 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया, वहीं घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया एवं परिजनों की शिकायत के बाद हरकत में आई कोखराज पुलिस व एसओजी टीम ने आरोपी के साथ हुई मुठभेड़ में गोली पैर में लगी वही आरोपी के पास से एक तमंचा व कारसूत हुई बरामद। आरोपी युवक और पुलिस के बीच मुठभेड़ सिहोरी गंगा कछार में हुई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र में 20 अक्टूबर को देर शाम एक युवक ने 8 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दिल दहला देने वाली घिनौनी हरकत कर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया‌‌।

वहीं खून से लथपथ बच्ची बेहोशी की हालत में एक खेत में मिली। उसने पूरी घटना से परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत की। उधर पुलिस ने तत्काल मामला को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। देर रात भाग रहे आरोपी व पुलिस के बीच मुठभेड़ में युवक पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक तमंचा कारतूस बरामद कर इलाज हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पुलिस की देखरेख में आरोपी का इलाज चल रही है। जबकी बच्ची का भी उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here