देवर को पाने के लिए दो भाभियो में युद्ध, चले लात-घुसे

देवर से शादी करने के लिए दो भाभियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

0
fight

बिहार के नालंदा से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां देवर से शादी करने के लिए दो भाभियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों भाभी अपने छोटे देवर से शादी करना चाहती थीं। उसी को लेकर दोनों के बीच जमकर बवाल हुआ। यह पूरा मामला हिलसा के मलामा गांव का हैं।

यहां रहने वाले हरेंद्र पासवान के बड़े भाइयों की पत्नियां उससे शादी करना चाहती थी। उसके एक भाई की बीमारी से मौत हो चुकी। इसलिए मायके और गांव वाले चाहते थे कि विधवा की शादी उसके देवर से करा दी जाए। दूसरे भाई की पत्नी संपत्ति के लालच में अपने देवर से शादी करना चाहती थी। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि पहले दोनों महिलाओं कहासुनी हुई और बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंची। वही इस मारपीट में दोनों को हल्की चोटों भी आई हैं। मौके पर कुछ लोगों के सहयोग से इस मामले को शांत कराया गया। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here