बांदा में संपन्न हुआ हनुमान चालीसा पाठ एवं मंगल आरती कार्यक्रम

0

Banda: विगत कुछ महीनो से हनुमान मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा पाठ एवं मंगल आरती का कार्यक्रम लगातार विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में जनपद बांदा (Banda) के कांशीराम कालोनी (Kanshiram Colony) स्थित पार्क के हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जा रहा है, जिसमे शाम को कॉलोनी के ज्यादातर श्रद्धालुजन लोग आकर हनुमान चालीसा पाठ एवं मंगल आरती में शामिल होते हैं।

इस कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में इसलिए आयोजित किया जाता है, जिससे लोगो की भगवान के प्रति आस्था बनी रहे। हनुमान चालीसा पाठ एवं मंगल आरती करने से मन को शांति मिलती है तथा लोगो के मन में श्रद्धा का एक अलग ही भाव जाग्रत होता है जोकि समाज में होना अति आवश्यक है। इस कार्यक्रम में कॉलोनी के लोग बड़े ही भाव के साथ मंगल कार्यक्रम में भाग लेते हैं तथा भगवान हनुमान की महिमा का गुणगान करते हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में उत्तरी नगर अध्यक्ष विनोद कुमार, श्रीमती सुमन वर्मा, राजकुमार जी सहित तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु जन लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here