बाॅंदा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

0
Banda

उत्तर प्रदेश: बाॅंदा पुलिस (Banda Police) ने चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास एक लाख से अधिक कीमत के आभूषण व 19500 रूपए नगदी बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक गैंगस्टर अमित कुमार उर्फ अंतू जिस पर ढाई दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है जोकि इस घटना का मुख्य मास्टरमाइंड आरोपी है।

आपको बता दे कि घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां पर विगत दिनों एक चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था। चोरी की वारदात में चोरों ने एक लाख से अधिक के आभूषण और नगदी पार की थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आज पूरी घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त अमित कुमार उर्फ अंतू जोकि शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वराज कॉलोनी का ही रहने वाला है। वह एक शातिर अपराधी है। गैंगस्टर समेत लगभग ढाई दर्जन से अधिक मामले इस पर पंजीकृत हैं, को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक और अभियुक्त राज खान निवासी शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी मोहल्ला को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग 1 लाख से अधिक की ज्वेलरी व 19500 नगदी भी बरामद की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here