दीपावली पर क्या है उल्लू देखने का महत्व 

दिवाली पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है

0

दिवाली हिन्दू धर्म का खास त्यौहार। दिवाली पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली हर साल कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा. दिवाली पर हर जगह दीपक जलाये जाते है। इस दिन अलावा इस दिन दीपदान भी किया जाता है। मान्यता है दीपदान से कई तरह के ग्रह दोष खत्म हो जाते हैं और इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन अगर उल्लू दिख जाए तो शुभ माना जाता है ,जानिए दिवाली पर उल्लू दिखने का क्या मतलब होता है। दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन देशभर में अपने-अपने घरों में दीपक जलाए जाते हैं और दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जैसे दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन बहुत शुभ माना जाता है। इसी तरह अगर आपको दिवाली के दिन उल्लू दिख जाए तो आपकी किस्मत बदल जाएगी। उल्लू देवी लक्ष्मी का वाहन है। दिवाली में मां लक्ष्मी की पूजा का अधिक महत्व होता है. उल्लू के दर्शन से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं और दिवाली के दौरान समृद्धि और धन के आशीर्वाद के लिए माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वहां उल्लू को देवी लक्ष्मी का देवता माना जाता है इसलिए दिवाली पर उल्लू का दिखना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आपको दिवाली के दिन अचानक कहीं उल्लू दिख जाए तो समझ लीजिए कि आपके घर में मां लक्ष्मी का वास होने वाला है। घर में अचानक धन आने की संभावना है। क्योंकि दिन के समय उल्लू दिखाई नहीं देता। उल्लू को देखने के लिए आपको ब्रह्म मुहूर्त में उठना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here