धनतेरस पर खरीद कर लाये यह चीज़, होगा बड़ा लाभ

दिवाली के कुछ दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है।

0

धनतेरस एक महत्वपूर्ण हिन्दू पर्व है। दिवाली के कुछ दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस मनाया जाता है। इस साल धन तेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा. धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। कुछ लोग इस दिन धन, सोना, चांदी या कोई मूल्यवान वास्तु आदि की खरीदारी करते हैं, जिसका मान्यता है कि इससे धन की वृद्धि होती है। धनतेरस तिथि पर सोना-चांदी की खरीदना शुभ होता है । लेकिन क्या आप जानते है इसदिन सोने चांदी के अलावा और क्या खरीदना शुभ हो सकता है
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इनका संबंध मां लक्ष्मी से है। इस दिन झाड़ू खरीदने और रोली-अक्षत, फूल से पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती।

इस दिन धनिये के बीज खरीदना शुभ होता है। बेहतर होगा कि आप मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें धनिये के कुछ बीज अर्पित करें। पूजा के बाद इस बीज को क्यारे या कुंड में रख दें। ऐसा करने से कारोबार तेजी से बढ़ता है।

इस दिन बर्तन खरीदना भी शुभ होता है। ध्यान रखें कि इस दिन पीतल के बर्तन खरीदना लाभकारी होता है। इसके अलावा तांबे के बर्तन भी खरीदे जा सकते हैं। लेकिन स्टील, प्लास्टिक, कांच के बर्तन न खरीदें। यह वस्तु शनि और राहु से सम्बंधित है। धनतेरस के दिन अशुभ वस्तुएं खरीदने से घर में नकारात्मकता बनी रहती है।

धनतेरस पर बर्तन क्यों खरीदे जाते हैं?

इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा सदियों पुरानी है। ऐसा माना जाता है कि बर्तन खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा, पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान धन्वंतरि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष के तृतीय समुद्र मंथन में धन से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरि के हाथ में पीतल का कलश था। इस दिन पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here