पंचकूला के पॉश क्लब में सुबह 4 बजे चले डंडे और तलवारें

युवक को गाड़ी से लटकाकर 100 मीटर तक घसीटते ले गए आरोपी।

0

हरियाणा: पंचकूला (Panchkula) के सेक्टर 20 के पॉश क्लब में नाईट पार्टी के बाद सुबह 4 बजे क्लब के बाउंसरों और पार्टी करने वाले युवकों में जमकर लात, घुसे, डंडे और तलवारें चली। मामला यू था कि दो युवक तीन युवतियों के साथ पॉश क्लब में पार्टी करने आये थे। उसी दौरान बिल को लेकर वहां क्लब के संचालकों के साथ पॉश क्लब में युवकों की बहस हो गयी। बीच बचाव करने आये बाउंसरों के साथ भी उनकी हाथापाई हो गयी।

आरोपी युवकों ने कुछ अन्य युवकों को फोन करके मौके पर बुला लिया। दो गाड़ियों में सवार करीब दर्जन भर युवकों ने डंडों और तलवारों से बाउंसरो और क्लब के लोगो के ऊपर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान आरोपी युवक बिल के पैसे लेने आए क्लब के एक वेटर को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गए।

जब झगड़ा बढ़ने लगा तो युवकों ने युवतियों के साथ मौके से भागने की कोशिश की। तब एक जयंत नामक वेटर ने बिल के पैसे लेने के लिए गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो गाड़ी में सवार युवक युवतियों ने करीब 100 मीटर तक गाडी के बोनट से वेटर को घसीटते हुए ले गए। जिससे जयंत को काफी चोट लगी है। उसके दोनों हाथों व एक पैर की हड्डी टूट गयी। घायल वेटर का इलाज पंचकूला (Panchkula) के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में चल रहा है। झगड़े के दौरान युवतियां भी तलवारे लहराते नज़र आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here