विवादित बयान देने के बाद Nitish Kumar ने मांगी माफी

0
Nitish Kumar

महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सवालों में घिरे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि अगर मेरा बयान किसी को गलत लगा तो मैं माफी मांगता हूं। मेरा बयान महिला उत्थान के संदर्भ में था और उनकी बेहतरी के लिए था। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के विवादित बयान के बाद वह विपक्ष के निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया पर भी नीतीश कुमार के बयान पर लोग उनकी आलोचना कर रहे थे और इसे बेशर्मी से भरा बयान बता रहे थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि मेरा मकसद किसी को तकलीफ पहुंचाना नहीं था। मैं अपने बयान को वापस लेता हूं। निंदा करने वालों का अभिनंदन करता हूं। सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी विधायकों द्वारा किए जा रहे हंगामे पर चुटकी भी ली। नीतीश ने कहा कि बीजेपी विधायकों को निंदा करने का आदेश आया होगा।

नीतीश कुमार के विवादित बयान पर बिहार विधानसभा में भी हंगामा हो रहा है। बीजेपी के विधायक नीतीश कुमार के बयान पर हंगामा कर रहे हैं। बिहार विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बीजेपी विधायक विधानसभा के बाहर नीतीश कुमार के बयान को लेकर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here