Hindenburg Case में SC द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बाद अदाणी ने व्यक्त की ख़ुशी

0
Hindenburg Case

हिंडनबर्ग केस (Hindenburg Case) में आदाणी ग्रुप (Adani Group) को क्लीन चिट दिए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की मुहर पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पता चलता है कि सत्य की जीत हुई है, सत्यमेव जयते। मैं उन लोगों का आभारी हूं जो हमारे साथ खड़े रहे। भारत की विकास गाथा में हमारा विनम्र योगदान जारी रहेगा, जय हिन्द।’

बता दें कि हिंडनबर्ग केस (Hindenburg Case) को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि SEBI की जांच में कोई खामी नहीं है। ऐसे में अब इस मामले में SIT से जांच करवाने का कोई औचित्य नहीं है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि SEBI की जांच नियमों के तहत हुई है। बता दें कि SEBI ने अभी तक 22 आरोपों की जांच की है, जबकि अभी 2 आरोपों की जांच बाकी है। CJI ने कहा है कि बाकी बचे मामलों की तीन महीने के अंदर जांच पूरी की जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि OCCPR की रिपोर्ट के आधार पर SEBI की जांच पर शक नहीं किया जा सकता। सर्वोच्च अदालत ने निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए वित्तीय क्षेत्र में नियामक तंत्र को मजबूत करने, सुधार करने और यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपाय करने को कहा है। अदालत ने कहा कि यह अस्थिरता का शिकार न हो, जैसा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट जारी होने के बाद देखा गया था। सुप्रीम कोर्ट ने सेबी (SEBI) से जस्टिस एएम सपरे की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में सुझावों को शामिल करने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here