इटावा: पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

0
police crook encounter

यूपी के इटावा में पुलिस ने बदमाशों के साथ मुठभेड़ करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने का काम किया है। इनके पास से दो अवैध हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की हुई मुठभेड़

इटावा मे पुलिस लगातार बदमाशों के साथ मुठभेड़ कर बदमाशों को गिरफ्तार करने का काम कर रही है। ऐसा ही कुछ वैदपुरा और बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत देखने को मिला। जहां पर मंगलवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने का काम किया जिनमें से दो के खिलाफ तमाम मुकदमे थाने में दर्ज पाए गए। वहीं पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मु0अ0सं0 01/24 धारा 307 भादवि (पुलिस मुठभेड़) व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए कर दी फायरिंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि हमारी थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत कटिहार पेट्रोल पम्प के पास संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग की जा रही थी ।इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति ग्राम नगला बाबा से नगला बरी तिराहे की ओर आ रहे है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना वैदपुरा व थाना बढ़पुरा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नगला बरी तिराहे के पास चेकिंग की जाने लगी इसी दौरान 01 मोटरसाइकिल आते हुये दिखायी दी जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो अभियुक्त बाइक को तेजी से वापस मोड़कर भागने लगें । उनकी बाइक रास्ते पर अनियंत्रित होकर फिसल गई जिसे छोडकर अभियुक्त खेतों की तरफ भागने लगे । अभियुक्तों का पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो उनके द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार करने का काम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here