कौशाम्बी फतेहपुर जनपद के कटोघन के रहने वाले एक युवक ने कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी जिला की एक बालिका से लव मैरिज शादी की थी। युवक ट्रक चालक था और अक्सर आकर अपने ससुराल में रहता था। ट्रक चालक प्रेमी की सोमवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
युवक के परिवार को बिना बताए उसके ससुराल वालो ने अंतिम संस्कार करने जा रहे थे लेकिन मामले की भनक युवक के परिजनों को लग गई। वह मौके पर पहुंचे पुलिस को सूचना दिया परिजनों की सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
घटनाक्रम के मुताबिक, फतेहपुर जनपद के कटोघन गांव के रहने वाले रवि सोनकर ने कुछ समय पहले कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के जिल्ला पर गांव निवासी भगवान दीन सोनकर की पुत्री सपना के साथ प्रेम विवाह किया था। रवि डीसीएम चालक था और वह अक्सर अपने ससुराल में आकर रहता था लेकिन सोमवार की रात में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
रवि की मौत के बाद उसके ससुराल वाले उसके शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। तभी रवि के परिजन आ गए और उन्होंने उनसे मौत का कारण पूछ लिया तो विवाद शुरू हो गया। मृतक रवि के परिजन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोखराज थाना क्षेत्र की सिंघिया चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अंतिम संस्कार को जा रहे ससुराल जनों के बीच युवक के परिजनों के आने के बाद इस मामले में मृतक रवि सोनकर की पत्नी सपना ने भी पुलिस को घटना की सूचना देते हुए बताया कि, उसके पति सोमवार की रात में डीसीएम से आए थे और परसरा पेट्रोल पंप के पास रुके थे। तभी वहा से फोन आया कि उनकी तबियत खराब हो गई है। हम लोग जल्दी से वहा पहुंचे और उनको मंझनपुर अस्पताल ले गए। जहाँ से उन्हे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। उन्हें अस्पताल लेकर प्रयागराज पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें देखा और मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में कोखराज थाना प्रभारी विनोद मौर्य का कहना है कि, रवि सोनकर की पत्नी ने सूचना दी है कि उनके पति की तबियत खराब हो गई थी। जिन्हे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका शव घर लाया गया। जिसके बाद सूचना पर सिंघिया चौकी पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी साक्ष्य उपलब्ध होता है। उसके आधार पर कार्यवाई की जायेगी।




