कौशाम्बी: शादी वाले घर को बदमाशो ने बनाया निशाना

0
Kaushambi

यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशो ने शादी वाले घर में घुसकर महिला और बच्चो को तमंचे के नोक पर बंधक बनाकर मारपीट कर लाखो रुपए की लूट पाट की है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज गांव में अशोक कुमार के भाई की सोमवार को शादी थी। सभी लोग बारात में गए थे घर पर केवल महिला और बच्चे थे। देर रात घर में घुसे बदमाशो ने महिला से मारपीट कर और बच्चो पर तमंचा रखकर घर में रखा हुआ चांदी, सोना और नगदी रुपए लूट ले गए। यही नहीं बदमाशो ने महिला के साथ जमकर मारपीट भी की। जिससे महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनो ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here