कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव, जिसमे कई बड़े नेताओ ने डाले वोट

मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

0

कर्नाटक (Karnataka) में आज विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान हो रहा है। 224 सीटों पर चुनाव हो रहा, जिसमे कई बड़े नेता अपना किसमत आजमा रहे है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, जेडीएस भी इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देती दिख रही है।

कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि, मैंने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है। इस बार मैं रिकॉर्ड अंतर से जीतूंगा और बीजेपी पू्र्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। यह विकास और नकारात्मक अभियान के बीच की लड़ाई है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मतदान देने के बाद कहा कि, बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले दिनों में और अच्छा हो। कर्नाटक में उद्योग को और बढ़ावा मिले। इसके लिए मैंने वोट डाला है। मैंने डबल इंजन सरकार के लिए वोट डाला है। वही, कर्नाटक के मंत्री और भाजपा नेता के सुधाकर ने चिक्कबल्लापुर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया है।

बेंगलुरु में मतदान करने के बाद अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि, हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट करना है। चुनाव वो जगह है, जहां आपके पास फैसला करने का अधिकार होता है। हमें कर्नाटक (Karnataka) को सुंदर बनाना है, सौहार्द बनाकर रखना है। इनके अलावा अन्य कई नेताओ ने भी वोट डाले है।

गौरतलब है कि, राज्य में हो रहे इस विधानसभा चुनाव को लेकर आठ मई को प्रचार का दौर थमा था। बीजेपी की तरफ से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता चुनाव प्रचार में शामिल हुए वहीं कांग्रेस की तरफ से पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार में जोर-शोर से उतरे। कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी ने कई जगह रोड शो और रैलियां भी की हैं। कर्नाटक चुनाव का परिणाम 13 मई को आएगा, ऐसे में इस बात का फैसला उसी दिन होगा कि आखिर इस बार राज्य की जनता ने किस पार्टी पर विश्वास दिखाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here