बैरिया नगर पंचायत में फिर एक बार शांति देवी की सरकार

0
Bairiya Nagar Panchayat

UP: ख़बर बलिया जिले के नगर पंचायत बैरिया (Bairiya Nagar Panchayat) से है, जहाँ फिर एक बार शांति देवी की सरकार बनी है। यहाँ भाजपा लगातार दूसरी बार चुनाव जीती है। भाजपा प्रत्याशी शांति देवी ने 511 मतों से पूनम सिंह को पराजित कर लगातार दूसरी बार विजयश्री हासिल कर अपना परचम लहराया है। शांति देवी को कुल मत 6885 मिले जबकि निर्दलीय प्रत्याशी पूनम सिंह को 6374 मत मिले। यहाँ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरावती देवी को मात्र 161वोट ही मिले। इनका प्रतिनिधि कर रहे उनका पुत्र मनटन वर्मा ने बताया कि जो जनता से वादा किया गया था सभी वादों को पूरा किया जायेगा और इस नगर पंचायत में फिर से विकास की गंगा बहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here