सिद्धार्थनगर जिले में किया गया सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

0
Siddharthnagar district

Siddharthnagar: केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar district) में सांसद जगदंबिका पाल द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सदानंद राय शामिल हुए। इसके अलावा जिले भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका सिद्धार्थनगर के नव निर्वाचित अध्यक्ष गोविंद माधव व नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि शामिल हुए। इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य किया गया और उन्हे उपहार भी दिया गया। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने सभी को सम्बोधित करते हुए सहायता समूहों की उपयोगिता एवं उनसे जुड़े महिलाओं से जुड़े रोजगार को लेकर चर्चा की।

इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सदानंदद राय ने मीडिया से बात करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके अलावा इस कार्यक्रम को लोकसभा चुनाव से जोड़ने के सवाल पर उन्होंने लोकसभा की तैयारियों को लेकर कहा कि संगठन के लोग एक चुनाव खत्म होते ही अगले चुनाव को लेकर जुट जाते हैं और इसी का नतीजा है कि केंद्र व प्रदेश में उनकी सरकार है। 2024 मे भी वह जीत हासिल करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here