Maharashtra: नागपुर-पुणे हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

ट्रक और एसटी बस की टक्कर से 7 की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हो गए है।

0

महाराष्‍ट्र के बुलढाना में नागपुर-पुणे हाईवे (Nagpur-Pune Highway) पर भयंकर सड़क हादसा हो गया है। ट्रक और एसटी बस की टक्कर से 7 की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हो गए है। यह घटना सुबह 7 बजे के करीब सिंदखेडराजा तहसील के पलसखेड चक्का गांव के पास हुआ है। बता दे कि, यह हादसा तब हुआ जब मेहेकर डेपो की बस पुणे से मेहेकर जा रही थी, तभी सामने तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। घायलों को सिंदखेडराजा सरकारी अस्पताल मे भर्ती किया गया है।

वही दूसरी तरफ महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा राज्य की राजधानी मुंबई से करीब 650 किलोमीटर दूर अमरावती के खल्लार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर-अंजनगांव रोड पर सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। अधिकारी ने बताया कि, हताहतों में अधिकतर एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे एक पारिवारिक समारोह से दरियापुर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि, “हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए है। घायलों को दरियापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here