Jammu and Kashmir: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी

10 लोगो की मौत हो गयी हैं और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बस अमृतसर से कटरा की ओर जा रही थी।

0

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आज यानि मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे कई यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं कई यात्रियों को हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है। अब तक 10 लोगों के मौत की सूचना आई है। घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जब यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई।

अधिकारियों के मुताबिक, बस अमृतसर से कटरा जा रही थी, जिसमें वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे अधिकांश यात्री सवार थे। सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे। मृतकों के शव पंचनामे के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि, बस दुर्घटना जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुई। उपायुक्त (डीसी) जम्मू अवनी लवासा ने बताया कि, 10 लोगो की मौत हो गयी हैं, और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बस अमृतसर से कटरा की ओर जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि, गंभीर रूप से घायल लोगों को जीएमसी जम्मू लाया गया है। 12 अन्य को स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि यह घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी नहीं आयी है। फिलहाल केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जिन यात्रियों को होश आये है, उनसे पूछाछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here