US: आरोपी ने चलती कार में चलायी गोली, एक की हुई मौत

कैलिफोर्निया के सनीवेल शहर में गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

0

अमेरिका के कैलिफोर्निया के सनीवेल शहर में गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। सीबीएस न्यूज ने स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया कि, यह घटना रविवार को हुई, जब संदिग्ध ने एक परिवार की कार में गोली मार दी।

अंतरिम पुलिस प्रमुख बिल वेगास ने कहा कि, तीन बच्चों सहित चार घायलों को अस्पताल ले जाया गया। चीफ वेगास के अनुसार, किसी भी बच्चे को जानलेवा चोट नहीं आई है।

अमेरिका में हाल के समय में फायरिंग की कई वारदातें सामने आई हैं। कुछ समय मामला टेनेसी राज्य के एक स्कूल में गोलीबारी का बड़ा मामला सामने आया था। जहां एक लड़की शूटर ने हमला किया। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। वहीं पुलिस ने शूटर को भी मार गिराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here