बलिया: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत से मचा हड़कम्प

0

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) जनपद के बासडीह से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। बासडीह में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कम्प मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला तीन मासूम बच्चों की माँ थी। यह पूरा मामला आदर्श नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नंबर 12 का है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना मिलते बांसडीह के CO व SHO मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुस्टि हो पाएगी। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here