Tej Pratap: “हम बाबा हैं, जमीन से लेकर पाताल तक नाप देंगे”

बाबा बागेश्वर के जाने के बाद एक बार फिर तेज प्रताप यादव ने बिना नाम लिए उन पर हमला बोला है।

0

बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पटना के नौबतपुर में कुछ दिनों पहले ही कार्यक्रम हुआ था। बागेश्वर सरकार के आने पर खूब बयानबाजी हुई और चर्चा में तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) भी रहे थे। अब बाबा बागेश्वर के जाने के बाद एक बार फिर तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) ने बिना नाम लिए उन पर हमला बोला है। तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) ने सोमवार को कहा कि, देखिए इतने बाबा आए, लेकिन हम बहुत बड़े बाबा हैं। उन्होंने कहा कि हम बाबा हैं कि जमीन से लेकर पाताल तक नाप देंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सोमवार को पटना के ज्ञान भवन में बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान तेज प्रताप यादव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। तेज प्रताप यादव ने कहा कि, हमारे सामने अगर कोई बाबा खड़ा हो गया, तो हम उसको बताएंगे।

वही तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि, “कृष्ण भगवान ने जंगल में जाकर बांसुरी बजाई। जंगल में जाकर गाय चराए और हमको जंगल डिपार्टमेंट ही मिला। सोचिए कि जो विभाग हमको मिला है वो कितना अच्छा है। इसमें बहुत स्कोप हैं। सबसे बड़ी चीज है कि आपको पृथ्वी को बचाना है। समझिए ये जिम्मेदारी भगवान के द्वारा मिली है।” उन्होंने कहा कि, “विरोधी तो एक हजार लोग हैं, जो मजाक उड़ाएंगे कि काम नहीं हो रहा है। हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। हम चाहेंगे कि हमारे प्रयास से नहीं, बल्कि पृथ्वी और पर्यावरण को बचाने में आप लोगों का भी सहयोग हो।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here