Ballia: कर्बला, पोखरा व मदरसा की भूमि की लेकर दो समुदाय आये आमने-सामने

ग्राम प्रधान अधिकारियों पत्र देकर 263 और 105 नम्बर की जमीन को खाली कराने की मांग किया है।

0

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सेमरी गांव में पोखरा, कर्बला व मदरसा की भूमि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिसको लेकर दो समुदाय आमने- सामने है। वही एक पक्ष जुल्फीकार अली ख़ाँ ने ग्राम प्रधान द्वारिका प्रसाद यादव पर आरोप लगाया है कि मदरसा,कर्बला व पोखरे की जमीन है जो पहले से ही 16 डिसमिल भूमि वक्फ बोर्ड में दर्ज है। यहाँ पर ग्राम प्रधान ने जबरन हाट बाजार बनावा दिया है और पोखरे के पास सड़क बनाने की कोशिश किया जा रहा है। इस गांव में माहौल खराब करने की कोशिश किया जा रहा है।

वही दूसरा पक्ष ग्राम प्रधान द्वारिका प्रसाद यादव ने बताया कि, उनके द्वारा जो कर्बला की जमीन बताया जा रहा है। वह टोटल बंजर की जमीन है और उस पर उन लोगों ने कब्जा किया है। जिसपर शासन के आदेशानुसार हाट बाजार बनाया गया है। बंजर की जमीन पर ये लोग एसडीएम का फर्जी हस्ताक्षर कराकर बोइरिंग कराए है। पूरी जमीन उन लोगो के कब्जे है। ग्राम प्रधान अधिकारियों पत्र देकर 263 और 105 नम्बर की जमीन को खाली कराने की मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here