Ballia: यूपी के पूर्व मंत्री अजय राय ने मायावती पर लगाया आरोप

अजय राय ने कहा कि, मायावती भाजपा के गठबंधन में बैठी हुई हैं और वह भाजपा के साथ मिली हैं।

0

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अजय राय ने आरोप लगाया कि, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन है और सत्तारूढ़ दल से मिली हुई हैं। उन्होंने यह टिप्पणी 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक में बसपा प्रमुख के शामिल नहीं होने के संदर्भ में की थी।

बलिया जिले के करनई गांव में पूर्व सांसद गौरीशंकर राय जन्मशती समारोह में शामिल होने आये अजय राय ने पत्रकारों से कहा कि, “मायावती भाजपा के गठबंधन में बैठी हुई हैं और वह भाजपा के साथ मिली हैं।” गौरतलब है कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित विपक्षी दलों की बैठक 23 जून को पटना में होगी। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के साथ पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि, “कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के उनके समकक्ष एमके स्टालिन और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल बैठक में शामिल होने के लिए तैयार हो गए हैं।”

पूर्व मंत्री अजय राय ने दावा किया कि, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मजबूत है और राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 का लोकसभा चुनाव पार्टी जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन करने वाले विपक्षी दलों को कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के साथ मिलकर काम करने की नसीहत दी। अजय राय ने आगे कहा कि, राहुल गांधी जैसा नेतृत्व देश और प्रदेश में नहीं है, जिसको भी गठबंधन करना है, वह कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के साथ मिलकर काम करे। अजय राय ने सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि, भाजपा आम जनता के लिए चुनौती बन गई है। आम जनमानस महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here