अध्यादेश के खिलाफ समर्थन पर Omar Abdullah ने कह दी ये बात

उमर अबदुल्ला ने अरविंद केजरीवाल के समर्थन की मांग को लेकर कहा कि, जब धारा 370 को खत्म किया गया था तब अरविंद केजरीवाल कहां थे।

0

केंद्र सरकार के अध्यादेश के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) विपक्षी पार्टियों का समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। इस मामले पर अब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला (Omar Abdullah) का बयान सामने आया है।

उमर अबदुल्ला (Omar Abdullah) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के समर्थन की मांग को लेकर कहा कि, जब धारा 370 को खत्म किया गया था तब अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कहां थे। उन्होंने उस समय सरकार का समर्थन किया था और आज वे अन्य दलों से समर्थन मांग रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, जब 370 हटाया गया तब ये लोग कहां थे।

उमर अबदुल्ला (Omar Abdullah) ने कहा कि, मैं बार- बार इन लोगों को याद दिलाता हूं कि जरूरत पड़ने पर हमारे दरवाजे जरूर खटखटाते हैं। लेकिन 2019 में जब कश्मीर घाटी से धारा 370 को हटाया गया था तब ये लोग कहां थे।

उन्होंने आगे कहा कि, लोकतंत्र की हत्या पर ये (केजरीवाल) लोग चुप रहे थे। हमारा पूरी तरह साथ टीएमसी, डीएमके और लेफ्ट की पार्टियों ने दिया था। इसके अलावा हमारा साथ किसी ने नहीं दिया था। गौरतलब है कि, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) इस अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के प्रमुखों से मुलाकात कर रहे हैं और समर्थन की मांग कर रहे हैं।

इसी कड़ी में बीते दिनों अरविंद केजरीवाल के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रसे से समर्थन देने की मांग की थी लेकिन अबतक कांग्रेस की तरफ से कुछ जवाब नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here