Nagpur: गाली देने पर शख्स की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या

नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने दूसरे शख्स की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी।

0

महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन (Nagpur railway station) से एक दिल दहला देने वाला मामल सामने आया है। जहाँ नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने दूसरे शख्स की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। ये घटना प्लेटफार्म नंबर- 5 पर शुक्रवार देर रात 2:40 बजे की है।

मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी जितेंद्र उर्फ टोपी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी दिनसागर उर्फ दिनेश धोंडिबा सदाफुले महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है। लोहमार्ग पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, आधी रात को स्टेशन परिसर में पेट्रोलिंग कर रही जीआरपी पुलिस की टीम को प्लेटफार्म नंबर- 5 पर एक शख्स खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत उसे रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जब सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, तो उन्हें आरोपी व्यक्ति इस वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिया।

सीसीटीवी कैमरे की जांच के तुरंत बाद ही आरोपी को प्लेटफार्म परिसर से तलाश कर अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने आधी रात को पत्थर से कुचलकर शख्स की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योकि मृतक जितेंद्र ने आरोपी दिनेश की बहन, मां और भतीजी को गंदी गाली दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here