UP: बलिया के सिकन्दपुर में दो बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचाई है। यह खबर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बंगरा चखान गांव की है। जहाँ बंगरा चखान निवासी राजकुमार प्रजापति की शादी बछरजा गांव निवासी रुकमणी के साथ हुआ था। इनकी शादी 5 वर्ष पहले ही हो चुका थी और दम्पति के एक लड़का व एक लड़की भी है।
वही बंगरा चखान गांव के ही रहने वाला युवक सुनील प्रजापति के साथ रुकमणी एक माह तक लापता हो गई थी। एक माह के बाद दोनों घर आ गए , जहाँ घर आने के बाद वाद विवाद बढ़ता गया मामला सिकंदरपुर थाना पर भी पहुंच गया। वही दोनों ने बलिया में स्थित बालेश्वर नाथ मंदिर में जाकर सात फेरे ले लिए। वही रुकमणी ने अपने दोनों बच्चो के सामने अपने प्रेमी के संग सात फ़ेरे लिए है। जहाँ शादी होने के बाद गांव में पुरे गांव में अलग -अलग चर्चाएं हो रही है।














