Banda: पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण

पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का किया गया निरीक्षण। निर्माण कार्यों को समय से पूरा कराने के दिए गए निर्देश।

0

UP: 9 जून को पुलिस अधीक्षक बांदा अभिनंदन द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण कर सलामी दी गई। परेड में जवानों के अनुशासन व ड्रिल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों के टर्न-आउट को चेक किया गया साथ ही टोलीवार ड्रिल अभ्यास भी कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों हेतु पुलिस लाइन में बने जिम सेन्टर का भी निरीक्षण किया गया।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया तथा उनकी गुणवत्ता को चेक किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि चल रहे सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करा लिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here