Punjab: 7 करोड़ रुपये लेकर लुटेरे हुए फरार

कैश ट्रांसफर कंपनी ने पुलिस को बताया कि, सेंसर के तार निकाल दिए गए और सीसीटीवी के DVR भी लुटेरे अपने साथ ले गए।

0

पंजाब के लुधियाना में 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट को अंजाम दिया गया है। लुटेरे ATM मशीन में कैश ट्रांसफर करने वाली कंपनी CMS के राजगुरूनगर के ऑफिस से कैश वैन ले भागे है। ये घटना बीती रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। इस लूट को हथियारबंद लुटेरों ने अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस ने कैश वैन को बरामद किया लेकिन पैसा अभी तक नहीं बरामद हो पाया है। कैश ट्रांसफर कंपनी ने पुलिस को बताया कि, सेंसर के तार निकाल दिए गए और सीसीटीवी के DVR भी लुटेरे अपने साथ ले गए।

पुलिस इस मामले में कैश ट्रांसफर कंपनी की तरफ से दी गई ढिलाई पर भी सवाल उठा रही है। पुलिस का कहना है कि, रात 1:30 बजे की घटना है जबकि सुबह 7:00 बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक कैश खुले में कमरे में रखा था। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू के अनुसार 9 से 10 लुटेरे थे। एक व्यक्ति दफ्तर में पीछे की तरफ से दाखिल हुआ। बाकी सब आगे से एंटर हुए एक महिला के भी इस मामले में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here