Varanasi: सरस्वती स्विमिंग एसोसिएशन तैराकी प्रतियोगिता में ये प्रतियोगी हुआ विजेता

रामनगर से दरभंगा घाट गंगाश्री प्रतियोगिता में सत्यम् साहनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर आकाश कुमार निषाद व तीसरे पर राम आशीष यादव रहे।

0

वाराणसी: सरस्वती स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता दरभंगा घाट पर शुरू हुई। इसमें रामनगर से दरभंगा घाट गंगाश्री प्रतियोगिता में सत्यम् साहनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर आकाश कुमार निषाद व तीसरे पर राम आशीष यादव रहे।

महिला ओपन 100 फ्री स्टाइल में मुस्कान पटेल सबको पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर रहीं। रिया पटेल को दूसरे व नैंसी पटेल को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। पुरुष ओपन 100 मीटर फ्री स्टाइल में सत्यम् साहनी, दूसरे स्थान पर किशन साहनी और तीसरे पर दीपक साहनी रहे। महिला ओपन के तहत असि से दरभंगा घाट तक की दूरी तैरकर तय करनी थी। जिसमें  मुस्कान पटेल को पहला स्थान मिला।  प्रतियोगिता की शुरुआत पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी ने किया।समस्त प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई और शुभ कामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here