ओडिशा में हुए रेल हादसे की जगह पहुंची सीबीआई की टीम

0
train accident

ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक रेल हादसे के बाद सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए 10 सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंची है। टीम के साथ में फोरेंसिक टीम भी पहुंची है, जो हादसास्थल से अहम सबूत जुटाएगी। बता दें कि, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट की जांच में CBI से किए जाने की बात कही थी। जिसके बाद CBI की एक टीम एक्सीडेंट साइट पर पहुंची। बालासोर रेलवे पुलिस ने इस मामले में 3 जून को FIR दर्ज की थी।

वहीं बालासोर में दर्दनाक हादसे के बाद रेलवे के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से ट्रैक को फिर से चालू कर दिया है। इस ट्रैक पर फिर से ट्रेने दौड़ने लगी हैं। हादसे के बाद इस ट्रैक पर पहली ट्रेन मालगाड़ी रवाना हुई थी। इस दौरान घटनास्थल पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। इसके बाद सोमवार सुबह यहां से वंदे भारत ट्रेन भी गुज़री थी। कर्मचारियों ने इस भयानक हादसे के 51 घंटे बाद ही ट्रैक की मरम्मत करके सुचारू कर दिया।

रविवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे के बारे में बातें करते हुए भावुक हो गए और कहा कि हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई है। अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि, हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि लापता लोगों के परिवार के सदस्य उन्हें जल्द से जल्द ढूंढ सकें। अब तक 3 गाड़ियां जा चुकी हैं और रात में करीब 7 गाड़ियों के जाने की योजना बनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here