Chhattisgarh: आईईडी ब्लास्ट में दो जवान हुए घायल

बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट की खबर आ रही है। इस आईईडी ब्लास्ट में दो जवान भी घायल बताए जा रहे हैं।

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) में आईईडी ब्लास्ट की खबर आ रही है। इस आईईडी ब्लास्ट में दो जवान भी घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट गंगालूर इलाके में हुआ है। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। इस घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि,​ जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेकामेटा पहाड़ी के करीब विस्फोटक की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि, सुबह सीआरपीएफ के दल को गश्त पर हिरोली गांव की ओर रवाना किया गया था। दल जब सुबह लगभग साढ़े दस बजे टेकामेटा की पहाड़ी के करीब पहुंचा तब जवानों का पैर विस्फोटक पर पड़ गया गया। इसी हादसे में दो जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, घायल जवानों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here