Prayagraj News: अचानक आयी आंधी से गंगा में डूबे नौ लोगो में से चार का शव बरामद

0

प्रयागराज (Prayagraj) के दारागंज थाना क्षेत्र में स्नान करने गए अधिवक्ता समेत नौ लोग रविवार शाम संगम में डूब गए थे। रात में ही जल पुलिस, एसडीआरएफ ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। रात्रि नौ बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। अंधेरा होने के कारण खोजबीन बंद कर दी गई। सोमवार भोर से ही एक बार फिर से खोजबीन शुरू की गई। सोमवार को सुबह चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पानी में डूबे अधिवक्ता महेश्वर वर्मा, विशाल वर्मा और सुमित विश्वकर्मा सहित चार युवकों के शव बरामद किए गए।

हादसा शाम को 6.30 बजे के करीब हुआ था। तापमान बढ़ने के कारण बड़ी संख्या में लोग संगम स्नान को पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान तेज आंधी आई और हवा के दबाव में बहाव तेज हो गया। बहाव की चपेट में आकर स्नान कर रहे कुल नौ लोग गहराई में जाकर डूबने लगे। शोरगुल मचा तो घाट पर मौजूद जल पुलिस के जवान व गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने चार लोगों को तो बचा लिया, लेकिन पांच अन्य लोग देखते ही देखते पानी में समा गए।

सूचना पर दारागंज पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई और डूबे लोगाें की तलाश में जुट गई थी। करीब ढाई घंटे तक खोजबीन चलती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद तलाश बंद कर दी गई। दारागंज इंस्पेक्टर आशीष सिंह भदौरिया ने बताया कि कुल नौ लोग डूबे थे। इनमें से चार को तो बचा लिया गया, लेकिन पांच अन्य का पता नहीं चला। स्थानीय गोताखोरों के साथ जल पुलिस व एसडीआरएफ के जवान भी लगे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here