Varanasi: गंगा में चलने वाली नावों का नहीं वसूल सकेंगे मनमाना किराया

0
Varanasi

शुक्रवार को वाराणसी (Varanasi) नगर निगम प्रशासन ने गंगा में चलने वाली नावों का किराया तय कर दिया है। काशी आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु से अब गंगा में सफर का मनमाना किराया नहीं वसूला जा सकेगा। किराये की नई दरें 3 जून से लागू कर दी गयी है।

नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में पिछले दिनों नाविक संगठनों के साथ बैठक हुई थी। संगठनों से आपत्ति मांगी गई, फिर उसका तकनीकी परीक्षण कराया गया। ट्रायल रन सफल रहा तो दरें निर्धारित कर दी गईं। यह दरें आने व जाने दोनों तरफ के लिए हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि दशाश्वमेध घाट से गंगा द्वार के बीच अगर कोई यात्री नाव से अस्सी घाट या नमो घाट का सफर करता है तो उसे 175 रुपये किराया देना होगा। वहीं, मोटरबोट से आरती देखने के लिए दो घंटे का किराया 175 रुपये होगा। निर्धारित दरों का बोर्ड सभी घाटों पर लगाया जाएगा।

वाराणसी (Varanasi) गंगा घाट पर प्रति व्यक्ति आने-जाने का किराया अस्सी घाट से नमो घाट तक 345 रुपये, हरिश्चंद्र घाट से मणिकर्णिका घाट तक 125 रुपये, गंगा द्वार (ललिता घाट) से अस्सी घाट तक 175 रुपये, गंगा द्वार (ललिता घाट) से नमो घाट तक 175 रुपये लगेगा। घाट पर होने वाली भव्य गंगा आरती को मोटरबोट से देखने के लिए प्रति व्यक्ति दो घंटे का किराया 175 रुपये देना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here