Delhi: वह मुझे इग्नोर कर रही थी, इसलिए मार डालने का कोई पछतावा नहीं मुझे

0
delhi

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक युवक ने 16 वर्षीय लड़की की चाकू से वार कर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इस दौरान आसपास के लोगों ने आरोपी को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। इस भयानक हत्याकांड का फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। आरोपी साहिल ने दिल्ली पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साहिल का कहना है कि उसने जो किया उसके लिए उसे कोई पछतावा नहीं है।

दिल्‍ली पुलिस की पूछताछ में साहिल ने कहा है कि उसे अपने किये गए जुर्म का कोई पछतावा नहीं है। साहिल ने बताया कि वारदात के वक्त बहुत गुस्से में था। इसकी वजह यह भी कि कई दिनों से लड़की उसे नजरअंदाज कर रही थी। बताया जा रहा है कि लड़की, साहिल से ब्रेकअप करना चाहती थी। इसलिए उसने साहिल से दूरी बनानी शुरू कर दी थी, ये बात उसे बर्दाश्‍त नहीं हुई।

पुलिस ने बताया कि साहिल ने साक्षी की हत्या के बाद चाकू को रिठाला इलाके में फैंका था। पुलिस, साहिल को रिमांड पर लेकर सबूत जुटाएगी। चाकू फैंकने के बाद बस पकड़कर साहिल बुलंदशहर चला गया था। साहिल कलावा बांधने और रुद्राक्ष की माला पर अभी गोलमोल जवाब दे रहा है। रात भर चली पूछताछ में साहिल ने पुलिस से कहा कि उसे साक्षी की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। वो मुझसे रिश्ता खत्म कर अपने पुराने ब्वॉयफ्रेंड के पास जाना चाहती थी।

इस घटना का जो सीसीटीवी सामने आया है, उसमें भी साहिल का गुस्‍सा साफ नजर आ रहा है। साहिल लगातार लड़की पर एक के बाद एक चाकू से वार कर रहा है। इस बीच उसे एक शख्‍स समझाने की कोशिश भी करता है, लेकिन वह नहीं मानता। जब चाकुओं से वार करके साहिल थक गया, तो उसने नजदीक पड़ा हुए बड़ा-सा पत्‍थर उठाया और लड़की के मुंह पर मारा। इससे अंदाजा हो जाता है कि साहिल बेहद गुस्‍से में था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here