थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह की टीम ने किया महिला हत्याकांड का खुलासा

थाना क्षेत्र के मर्दानपुर में लेन देन के चलते हुईं थीं महिला की हत्या

0
Upendra Pratap Singh

पुरामुफ्ती/प्रयागराज: थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती उपेन्द्र प्रताप सिंह (Upendra Pratap Singh) की टीम ने थाना क्षेत्र के मर्दानपुर में महिला हत्याकांड का सफल अनावरण किया है।

आपको बता दे कि पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज रमित शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त नगर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह (Upendra Pratap Singh) द्वारा मय हमराह पुलिस टीम के साथ मु0अ0सं0-90/23 धारा 452/302 भादवि0 का सफल अनावरण कर हत्यारे अभियुक्त अशोक कुमार पासी पुत्र स्व0 वंशीलाल निवासी ग्राम मर्दानपुर थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को 29 मई सोमवार को मनौरी पब्लिक इण्टर कालेज के सामने से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त अशोक कुमार उपरोक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल गदाला लोहे की राड़ बरामद की गयी। गौरतलब है कि मृतका कलावती देवी के पति स्व0 धर्मपाल की मृत्यु वर्ष 2012 में हो जाने के उपरान्त मृतका के 02 छोटे छोटे बच्चो की देखरेख में मृतका के देवर एवं अभियुक्त अशोक कुमार द्वारा सहायता की गयी। जिस कारण मृतका के आपस में मधुर सम्बन्ध बन गए।

अभियुक्त ने अपना जेवर सोना चांदी मृतका के पास सुरक्षित रख दिया था। अभियुक्त द्वारा अपना जेवर बार-बार मांगे जाने पर टाल मटौल की गयी। दिनांक 13.05.2023 को मृतका कलावती एवं अभियुक्त अशोक कुमार के मध्य लेन देन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ और अभियुक्त द्वारा कुंठित होकर मृतका कलावती देवी को उसके ही घर में गदाला (लोहे की राड़) से मार मार कर हत्या कर दी गयी। जिसकी सूचना पर मुकदमा उपरोक्त अज्ञात में पंजीकृत होकर अभियोग की विवेचना की गयी। विवेचना के मध्य अभियोग का सफल अनवारण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त अशोक कुमार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल अभियुक्त की निशादेही पर बरामद किया गया। अभियुक्त अशोक कुमार को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here