अतीक अहमद की मौत के बाद उसकी पत्नी की चिठ्ठी हुई वायरल

अतीक अहमद की वाइफ शाइस्ता परवीन की एक पत्र वायरल हुई है जो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखी थी।

0
51

Prayagraj: अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ अहमद मर्डर केस में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की वाइफ शाइस्ता परवीन की एक चिठ्ठी वायरल हुई है, जो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखी थी। इस चिट्टी में शाइस्ता ने अपने पति अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अपने देवर अशरफ अहमद की हत्या की साज़िश की बात लिखी थी और कहा था कि पुलिस रिमांड में हत्या की साज़िश रची गई है। शाइस्ता ने लिखा था कि पुलिस के बड़े-बड़े अफसर इस साज़िश में शामिल हैं। वो रिमांड के बहाने जेल से अतीक अहमद और असरफ अहमद को बहार निकलवाएंगे और फिर उनका मर्डर करा देंगे।

 Atiq Ahmed

उमेश पाल के मर्डर के तीन दिन बाद 27 फरवरी को लिखी इस चिट्ठी में शाइस्ता ने कहा था कि, हत्या की साज़िश एक मंत्री ने रची है और पुलिस अफसरों ने मर्डर की सुपारी ली है। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की मुख्यमंत्री योगी को लिखी इस चिट्ठी से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शाइस्ता ने जेल से लाने के दौरान अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या की आशंका जताई थी और साथ ही लेटर में दो पुलिस अधिकारियों का जिक्र भी किया था। हालांकि, अतीक अहमद की पत्नी ने चिट्ठी में बिना नाम लिए एक मंत्री पर हत्या की साजिश को लेकर शक जताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here