चुनावी परिणाम के बाद किसान नेता ऋषिपाल सिंह ने खड़े किए ईवीएम पर सवाल

0

Rampur: भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल (Rishipal Singh) अंबावता की अगुवाई में उत्तर प्रदेश के जनद रामपुर में किसानों की महापंचायत हुई, जहां पर किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। इसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हाल ही में हुए विधानसभा के चुनाव के परिणाम को लेकर ईवीएम पर सवाल खड़े किए हैं।

जनपद रामपुर स्थित एक निजी मैरिज हॉल में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह (Rishipal Singh) ने जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर अपने कदम रखे, वैसे ही किसान नेताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों को संबोधित करते हुए उनकी समस्याओं को लेकर गंभीरता दिखाई और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौप है। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से मुखातिब होकर कई मुद्दों पर मुखरता के साथ अपनी बात रखी। वहीं उन्होंने हाल ही में हुए चार प्रदेशों के चुनावी परिणामों को लेकर ईवीएम पर ही सवाल खड़े कर दिए। यही नहीं उन्होंने अपने संगठन के कार्यकर्ताओं में भी जोश भरने का काम किया। इस दौरान बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here