Agra: तेज रफ्तार से आ रही कार ने स्कूल जा रहे बच्चों को रौंदा

0
Agra

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। दरअसल आगरा के थाना डौकी के कुंडोल क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही कार ने स्कूल जा रहे बच्चों को रौंद दिया। जिसमें तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गयी। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, डौकी के गांव बास महापत में बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे, तभी फतेहाबाद रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पांच बच्चों को रौंद दिया। कुछ बच्चों ने सड़क किनारे भागकर जान बचा ली। जबकि तीन बच्चो की मौके पर मौत हो गयी।

वही बच्चों ने गांव में जाकर स्वजन को बताया। वे मौके पर पहुंच गए और रोड पर जाम लगा दिया। एसीपी फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि, हादसे में तीन बच्चों की मृत्यु हुई है। दो को हास्पिटल में भर्ती करा दिया है। ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here