आगरा: बाइक सवार हमलावरों ने BJP नेता पर दागी गोली

बुधवार की दोपहर बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने बीजेपी नेता को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

0

Agra News: यूपी के आगरा में बुधवार की दोपहर बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने बीजेपी नेता को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। भाजपा नेता गोली लगने से लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। परिजन ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र के विजय नगर कॉलोनी नगला धनी बस्ती की है। यहां बीजेपी के ब्रज क्षेत्र के पूर्व महामंत्री राकेश कुशवाह का घर है। बुधवार की दोपहर वह घर के बाहर खड़े थे। इसी समय बाइक से दो हमलावर आए। उन्होंने तमंचे से राकेश पर दो गोली फायर किए। इसके तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

कंधे और पेट में गोली लगने से राकेश लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग भागकर पहुंचे। राकेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि घायल का पूर्व से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद में गोली मारे जाने की आशंका है। जांच की जा रही है। वहीं मोहल्लेवासियों ने बताया कि राकेश का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते गोली मारे जाने की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here