Udhampur: माता के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरी बस पलटी, 13 लोग घायल

0
Udhampur

मचैल माता के दर्शन कर यात्रियों को किश्तवाड़ के पद्दार से वापस जम्मू ले जा रही एक मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। घटना रात 11.30 बजे की है। बस में कुल 23 लोग सवार थे। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। उधमपुर के जीएमसी में सभी को भर्ती करवाया गया है। दो घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू के लिए रैफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी यात्री जम्मू की रेशमगढ़ कालोनी के रहने वाले हैं। सभी लोग माथा टेकने के बाद जम्मू लौट रहे थे कि बस उधमपुर में बट्टल वालियां के नजदीक मोदी ग्राउंड के पास से गुजरते वक्त असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटनास्थल पर चीखो-पुकार मची को सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने बस के शीशों को तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से उधमपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

ये है घायल लोग

हादसे में सुरेंदर कुमार,भोली देवी, सुनीता देवी,पूजा, निशा, रोहित,गरदावरी देवी, घारू देवी, नीलू देवी, भारती देवी, अरशिती देवी, शशि देवी और रवि दास घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here