कौशाम्बी: गंगा में डूबने से बालक की मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

0
Kaushambi

Kaushambi: कोखराज क्षेत्र के काकराबाद में सुबह लगभग 10 बजे मिथुन उर्फ गुंडा उम्र 10 वर्ष पुत्र भगवान दीन की गंगा नदी में संदिग्ध परिस्थिति में डूबने से मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि वह बच्चों के साथ खेल रहा था लेकिन अचानक वह गंगा नदी में कब पहुंचा, इसकी तनिक भी जनकारी परिजनों को नही हुई कि वह सैलाबी कछार की तरफ कब पहुँच गया?

परिजनों को जानकारी तब हुई जब उसकी मौत डूबने से हो चुकी थी। मिथुन अपने तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। वह प्राथमिक विद्यालय काकरा बाद में पाचवी कक्षा का छात्र था। जैसे ही परिजनों को मिथुन की मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। वही थाना कोखराज में ग्रामीणों ने जानकारी दी, जिस पर मौके से पहुँची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here