वाराणसी में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव

0
Akhilesh Yadav

Varanasi: मध्य प्रदेश और राजस्थान में समाजवादी पार्टी की करारी हार पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पहली प्रतिक्रिया दी है। वाराणसी में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावी परिणाम को लेकर हम निराश नहीं है, सबको साथ लेकर और एक नई उम्मीद के साथ 2024 की लड़ाई लड़ेंगे। हालांकि इस दौरान अखिलेश यादव कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की हार पर चुप्पी साधते नजर आए।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने वाराणसी से पल्लवी पटेल के चुनाव लड़ने पर कहा कि वाराणसी से समाजवादी पार्टी व अन्य गठबंधन दलों के चुनाव लड़ने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। चुनाव के परिणामों के बाद EVM पर फिर उठ रहे सवाल को लेकर अखिलेश ने कहा कि हमे अमेरिका और जापान से सीखना चाहिए। सपा प्रमुख ने आगामी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर चुप्पी साध ली। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने बेरोजगारी को लेकर बड़ा बयान दिया। अखिलेश यादव ने बेरोजगारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा- हर घर बेरोजगार मांगे रोजगार। सपा नेता ने वाराणसी के नमामि गंगे और अन्य परियोजनाओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 9 सालों में काशी में विकास के नाम पर धोखा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here