Aligarh: कर्ज में डूबे कपड़ा व्यापारी ने खुद को मारी गोली

पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास से नोट मिला है। लाइसेंसी रिवाल्वर भी मिली है। बाकी जांच की जा रही है।

0
Aligarh

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के मेडिकल रोड के अपार्टमेंट में कर्ज में डूबे एक कपड़ा व्यापारी ने 3 दिसंबर की शाम को अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें कर्ज के कारण आत्महत्या करने का जिक्र है। खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रिफा पैलेस अपार्टमेंट के सी-फाइव फ्लैट में रहने वाले पचास वर्षीय नदीम खान का शाहजमाल में कपड़े का कारखाना है। परिवार में पत्नी के अलावा बेटा व बेटी हैं जो स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। नदीम पिछले कुछ समय से खुद पर हुए कर्ज को लेकर तनाव में रह रहे थे। इसी तनाव के क्रम में रविवार को जब पत्नी बाजार गईं और बच्चे ट्यूशन गए। इस दौरान उनकी मां दूसरे कमरे में थी। तभी नदीम ने खुद को कमरे में बंद कर लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

फायर की आवाज पर आसपास अफरा तफरी मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। कमरे में अंदर से नदीम की कोई आवाज न आने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर नदीम का खून से लथपथ शव पड़ा था। माजरा समझते देर न लगी। आनन फानन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मगर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। खबर पर पुलिस आ गई। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए एक सुसाइड नोट भी बरामद किया।

जिसमें व्यवसायी ने उल्लेख किया है कि वह 20 लाख रुपये करीब कर्ज में डूबा है। इसलिए इस घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद उसके परिवार को परेशान न किया जाए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोई इससे अधिक कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह के अनुसार आत्महत्या उजागर हुई है। शव के पास से नोट मिला है। लाइसेंसी रिवाल्वर भी मिली है। बाकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here