Bilaspur: तीन मंजिला भवन में लगी भीषण आग

बिलासपुर शहर में सुबह के समय मीट मार्केट के पास एक तीन मंजिला भवन में आग लग गई।

0

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर में सुबह के समय मीट मार्केट के पास एक तीन मंजिला भवन में आग लग गई। घटना की सूचना शीघ्र ही अग्रिशमन और पुलिस विभाग को दी गई। अग्रिशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया है। भवन के अंदर लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था।

विभाग की ओर से आग पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस भवन के साथ किराना और अन्य दुकानें भी हैं। इन्हें भी आग से खतरा बना हुआ है। हालांकि, हादसे में किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here