अगर आपके पास भी नही टिकता है धन तो अपनाएं यह वास्तु टिप्स  

आर्थिक संकट से निपटने के लिए वास्तु शास्त्र में कई कारगर उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में कुछ खास चीजें रखी जाएं जो शुभ मानी जाती हैं जिससे वास्तु के दोष दूर हो जाते हैं

0

 धन प्राप्ति  के उपाय : आर्थिक संकट से निपटने के लिए वास्तु शास्त्र में कई कारगर उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में कुछ खास चीजें रखी जाएं जो शुभ मानी जाती हैं जिससे वास्तु के दोष दूर हो जाते हैं और धन प्राप्ति के नए अवसर खुलते हैं। वास्तु में पांच ऐसी चीजें बताई गई हैं अगर कोई व्यक्ति अपने घर में ये वस्तु लाते है तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते है साथ ही इससे घर में देवी लक्ष्मी और कुबेर की कृपा बरसती है।  जानिए कौन सी है वो वस्तु :

सिक्के : मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा पाने के लिए अपनी तिजोरी या पर्स में 3 सिक्के रखें। आप 3 सिक्कों को लाल रिबन से बांधकर घर के मंदिर में लटका सकते हैं। ऐसा करने से भाग्योदय होता है और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

मछली की मूर्ति : वास्तु शास्त्र में मछली की चांदी की मूर्ति बनवाकर घर में रखना शुभ माना जाता है। यह सुख, समृद्धि, धन और अच्छा स्वास्थ्य लाता है। घर में मछली की चांदी की मूर्ति रखने से घर में सुख-शांति बढ़ती है। आप चाहें तो दीवार पर मछली के जोड़े की पेंटिंग भी लगा सकते हैं।

मंगल कलश : वास्तु शास्त्र के अनुसार अष्टदल कमल बनाकर ईशान कोण में मंगल कलश स्थापित करने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके लिए एक कलश में जल भरें और उसमें तांबे के सिक्के डालें। अब इसके ऊपर नारियल के पत्ते रखें और नारियल को इसके मुख पर रखें। यह एक उपयोगी उपाय है.

लक्ष्मी माता प्रतीक कोड़ी : माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सफेद कौड़ी का प्रयोग करें। इसे हल्दी या केसर में भिगोकर सुखा लें। जब इन कूटों का रंग पीला हो जाए तो इन्हें लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। शास्त्रों के अनुसार पीला सांप मां लक्ष्मी का प्रतीक है। इस प्रकार की कौड़ी को घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here