अनुप्रिया पटेल की अगुवाई में आयोजित हुआ अपना दल एस का कार्यकर्ता सम्मेलन

0

Rampur: लोकसभा के चुनाव में चंद महीने ही बाकी हैं। ऐसे में कई राजनीतिक दल अपनी जमीन तलाश में जुटे हैं ताकि आगामी चुनाव में बेहतर नतीजा उनके हक में आ सके। इसी क्रम में अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) का अपना दल एस भी काफी सक्रिय नजर आ रहा है। ऐसा ही कुछ नवाबों के शहर और आजम खान के घर रामपुर में देखने को मिला यहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) रामपुर पहुंची, जहां पर उन्होंने महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने समर्थको को संबोधित किया। उपचुनाव में जीत हासिल कर चुके पार्टी विधायक शफीक अंसारी की उन्होंने जमकर सराहना की और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया है। अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ने मीडिया से रूबरू होकर भाजपा को गठबंधन का बड़ा भाई और स्वयं की पार्टी को छोटा भाई बताया है। उन्होंने सीट के बंटवारे के सवाल पर भले ही कन्नी काट ली हो लेकिन अपना दल एस को एनडीए गठबंधन का अहम हिस्सा बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here