तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर वाराणसी में जश्न का माहौल

0
Varanasi

Varanasi: तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने को लेकर वाराणसी (Varanasi) में बीजेपी के कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। भाजपा की जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और माला पहनकर कार्यकर्ता हर्षोल्लास मना रहे हैं।

जब इस संदर्भ में अनूप जायसवाल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष से बात की गई तो उनका कहना है कि हमारी तीन राज्यों में सरकार बनने जा रही है, उसी उत्साह में हम लोग ढोल नगाड़े बजाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। कार्यकर्ताओ द्वारा एक दूसरे को बधाई भी दी गयी है।

उन्होंने आगे कहा कि हम उस प्रदेश वासियों की जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देकर के सेवा का अवसर दिया है। भारतीय जनता पार्टी नर सेवा नारायण सेवा में विश्वास करती है और माननीय मोदी जी को पूरे देश कोरोना काल में जहां अर्थव्यवस्था कम थी। अर्थव्यवस्था देखकर जनता की प्रधानमंत्री ने सेवा की और वैक्सीन देकर जनता के लिए एक सहायता प्रदान की। आज उसका नतीजा है कि हमारी सरकार तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है। हम प्रधानमंत्री जी को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं और काशीवासी इतने उत्साहित है कि बताया नहीं जा सकता है क्योंकि प्रधानमंत्री हमारे सांसद हैं और उनकी देखरेख में पूर्ण बहुमत से तीन राज्यों में सरकार बनने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here