तीन राज्यो में बीजेपी के प्रचंड जीत के बाद बलिया में जश्न का माहौल

0
Ballia

Uttar Pradesh: ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) से है। तीन राज्यो में बीजेपी के प्रचंड बहुमत के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Transport Minister Dayashankar Singh) के कार्यालय बलिया में जश्न का माहौल कार्यकर्ताओ में देखा गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के कार्यालय पर बीजेपी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा व ढोल नगाड़े बजाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी को बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता ढोल नगाड़े पर जमकर झूमते नजर आए। कार्यकर्ताओ ने जमकर आतिशबाजी भी की। भाजपा के खेमे में जश्न का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here