मुरादाबाद में 20 फरवरी को अखिलेश यादव का दौरा

0

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 20 फरवरी को मुरादाबाद (Muradabad) दौरे पर पहुंच रहे हैं। यहां उनके पहुंचने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे अखिलेश यादव

मुरादाबाद (Muradabad) जिले में समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव मंगलवार 20 फरवरी को जिले में रहेंगे। वह हैलीकाप्टर द्वारा दलपतपुर स्थित एयरपोर्ट पर उतरेंगे। एयर पोर्ट से अखिलेश यादव पहले से तय कार्यक्रम के तहत वह सिद्ध अस्पताल में भर्ती सम्भल के सांसद डा. शाफीकुर्रहमान बर्क का हालचाल जानने जाएंगे। जिलाध्यक्ष डीपी यादव के अनुसार एक-दो दिन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का विस्तृत कार्यक्रम मिल जाएगा। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा मुखिया मुरादाबाद के सपा कार्यकर्ताओं का मन भी टटोलेंगे।ओर मुरादाबाद के समाजवादी पार्टी संगठन में फूट को भी समझेंगे। 

अस्पताल में सांसद शाफीकुर्रहमान बर्क से करेंगे मुलाकात

सपा के जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने बताया कि 20 फरवरी को अखिलेश यादव का मुरादाबाद दौरा है। वह एयरपोर्ट पर उतरेंगे और उसके बाद सिद्ध अस्पताल जाएंगे। ज्ञात रहे कि सिद्ध अस्पताल में सांसद डा. बर्क उपचाराधीन हैं। माना जा रहा है। ठाकुरद्वारा के विधायक नवाब जान खान के बेटे को आशीर्वाद देने ठाकुरद्बारा भी जा सकते हैं। क्योंकि अपरिहार्य कारण से बह शादी समारोह में उपस्थित नहीं हो सके थे। बताते चले कि अखिलेश यादव नवाब जान के बेटे के वलीमे में शिरकत करने आना चाहते थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्हें अपने कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा था। डीपी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुरादाबाद जिले का विस्तृत कार्यक्रम शनिवार शाम तक मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस सीट पर कांग्रेस की दावेदारी के मद्देनजर वह कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी राय भी जानेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here