अलीगढ़: किसान के ऊपर बदमाशों ने की फायरिंग, घटना को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश

0

यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) में दिनदहाड़े एक किसान के ऊपर बाइक सवार बदमाशों ने एक के बाद एक कई गोलियां चलाना शुरु कर दी। जिससे किसान के गोली लग गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा था।

खेत पर काम कर रहा था किसान

अलीगढ़ (Aligarh) में बेखौफ़ बदमाशों ने खेत पर काम कर रहे एक किसान के ऊपर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरु कर दी। जिससे वह घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। बताते चले कि मामला टप्पल थाना क्षेत्र के मानपुर गांव का है। यहां पर एक किसान अपने खेत में पानी लग रहा था तभी अचानक से आधा दर्जन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने खेत पर पानी लगा रहे किसान के ऊपर गोली चलाना शुरु कर दी। किसान ने बचने की कोशिश की लेकिन वह घायल हो गया जिसके बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

किसान ने घटना के बारे में दी जानकारी

गोली लगने से घायल आजाद सिंह का कहना है। कि वह हरियाणा राज्य के बल्लबगढ़ में रहता है। वह बल्लबगढ़ से अपने गांव घर आया था।जिसके बाद गाड़ी घेर में खड़ी करने के तुरंत बाद फावड़ा उठाकर खेतों में पानी करने के लिए पंहुचा ओर जेसीबी मशीन वाले से कुलाबे की एक साइड की मिट्टी हटवाई तो वहीं दूसरी तरफ रजवाहे के पानी में उतरकर खेतों में पानी पहुंचाने के लिए कुलाबे को खोल रहा था। तभी वहाँ अचानक पहुंचे दोनों भाइयों में पहले एक नामजद भाई ने गोली मारी और उसके बाद उसके दूसरे नामजद भाई ने गोली मारी। इस मामले में किस की तरफ से चार नाम दर्ज लोगों के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। इस मामले को पुलिस ने भी गंभीरता से लेना शुरू कर दिया और आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here